छत्तीसगढ़

देवगढ़ के शिव मंदिर का वीडियो CM साय ने किया शेयर

Nil dhankar
7 Aug 2024 9:24 AM IST
देवगढ़ के शिव मंदिर का वीडियो CM साय ने किया शेयर
x

रायपुर। देवगढ़ के शिव मंदिर का वीडियो CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। सीएम ने X पोस्ट कर लिखा , पवित्र सावन मास के सत्रहवें दिवस पर आइए सरगुजा जिले में स्थित प्रसिद्ध देवगढ़ शिव मंदिर में भगवान महादेव के करते हैं दर्शन। भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। ॐ नमः शिवाय

अम्बिकापुर से लखंनपुर 28 किमी. की दूरी पर है एवं लखंनपुर से 10 किमी. की दूरी पर देवगढ स्थित है। देवगढ प्राचीन काल में ऋषि यमदग्नि की साधना स्थलि रही है। इस शिवलिंग के मध्यभाग पर शक्ति स्वरुप पार्वती जी नारी रूप में अंकित है। इस शिवलिंग को शास्त्रो में अर्द्ध नारीश्वर की उपाधि दी गई है। इसे गौरी शंकर मंदिर भी कहते है।

देवगढ में रेणुका नदी के किनारे एकाद्श रुद्ध मंदिरों के भग्नावशेष बिखरे पडे है। देवगढ में गोल्फी मठ की संरचना शैव संप्रदाय से संबंधित मानी जाती है। इसके दर्शनीय स्थल, मंदिरो के भग्नावशेष, गौरी शंकर मंदिर, आयताकार भूगत शैली शिव मंदिर, गोल्फी मठ, पुरातात्विक कलात्मक मूर्तियां एवं प्राकृतिक सौंदर्य है।

Next Story