छत्तीसगढ़

CM साय सरहुल सरना पूजा में हुए शामिल

Nil dhankar
19 March 2026 5:29 PM IST
CM साय सरहुल सरना पूजा में हुए शामिल
x

जशपुर। CM साय सरहुल सरना पूजा में शामिल हुए। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर आज जशपुर के दीपू बगीचा में आयोजित पारंपरिक सरहुल सरना पूजा में सम्मिलित होकर प्रकृति और धरती माता की पूजा-अर्चना की तथा समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सरहुल हमारी समृद्ध आदिवासी परंपरा का जीवंत प्रतीक है, जहाँ प्रकृति, पेड़-पौधों, विशेषकर सरई वृक्ष की पूजा की जाती है और धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। यह पर्व हमें सिखाता है कि प्रकृति के साथ संतुलन और उसका सम्मान ही हमारे सुखमय जीवन का आधार है। हमारी संस्कृति, लोक परंपराएँ और जीवन मूल्य ही हमारी असली पहचान हैं। इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

आप सभी प्रदेशवासियों को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Next Story