छत्तीसगढ़

मुंबई पहुंचे CM साय, महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Nil dhankar
5 Dec 2024 3:17 PM IST
मुंबई पहुंचे CM साय, महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
x

मुंबई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे। विष्णु देव साय ने कहा, "मैं और हमारे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से आए हैं। देवेंद्र फडणवीस को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। वह बहुत अनुभवी नेता हैं, आज वह तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे... पिछली महायुति सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है और इसलिए महाराष्ट्र की जनता ने महायुति को भारी जनादेश दिया है।"

बता दें कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस आज नए मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले हैं। उससे पहले सस्पेंस का दौर भी जारी है और अब तक क्लियर नहीं है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे या नहीं। वह चीफ मिनिस्टर न बनाए जाने और फिर गृह मंत्रालय भी न देने से नाराज बताए जा रहे हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना इस पर मजे लेने लगी है।

Next Story