छत्तीसगढ़

कोरबा पहुंचे CM साय ने अटल स्मृति भवन का किया भूमिपूजन

Nil dhankar
2 Feb 2026 3:03 PM IST
कोरबा पहुंचे CM साय ने अटल स्मृति भवन का किया भूमिपूजन
x

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को कोरबा पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के पास बनने वाले नवीन जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय “अटल स्मृति भवन” का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले युवा कांग्रेस ने किसानों की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की और सभा को संबोधित किया। उन्होंने अटल स्मृति भवन को भाजपा संगठन के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया। सीएम ने कहा कि यह कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल स्मृति भवन का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को समर्पित रहेगा।


Next Story