छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन की चाची स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल को CM साय ने दी श्रृद्धांजलि
Shantanu Roy
9 April 2026 9:43 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की पूजनीय चाची, स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गुरुवार को पगड़ी रस्म एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्री राम विचार नेताम, केदार कश्यप, मंत्री टंक राम वर्मा ने स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल को नमन किया। इसके अलावा विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, रंजना साहू, धमतरी महापौर रामू रोहरा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, CSIDC अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू, पूर्व विधायक संजय ढीढी, संतोष बाफना, देवजी भाई पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन मुंदड़ा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, हीरा ग्रुप के चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सतीश थोरानी, सच्चिदानंद उपासने एवं यश प्रताप जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, पत्रकारों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने स्वर्गीय प्रेमलता अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भगवान से पुण्य आत्म की शांति के साथ ही परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी का स्नेह और संवेदना परिवार को संबल प्रदान करने वाला है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





