छत्तीसगढ़

CM साय सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल

Nil dhankar
26 April 2026 5:32 PM IST
CM साय सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में हुए शामिल
x

पाटन। सीएम साय आज दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित तहसील स्तरीय भव्य कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

छत्तीसगढ़ के साहू समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है, जिसमें राजिम माता और भक्त माता कर्मा जैसी महान विभूतियों का अवतरण हुआ है। माता कर्मा का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति में अपार शक्ति निहित होती है और वही हमें सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

भक्त माता कर्मा से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से प्रदेश में सुख, समृद्धि और सौहार्द का निरंतर विस्तार होता रहे।

Next Story