छत्तीसगढ़

CM साय आज मंडला दौरे पर

Nilmani Pal
7 May 2026 8:37 AM IST
CM साय आज मंडला दौरे पर
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश का दौरा भी शामिल है। सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री रायपुर के राम मंदिर स्थित महर्षि वाल्मीकि सभागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे वे मध्यप्रदेश के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री साय मंडला जिले के जेवरा रिपटा पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के निवास पर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री का मध्यप्रदेश दौरा पूरा होगा और वे वापस रायपुर लौट आएंगे।

यह भी पढ़े

राजधानी रायपुर में उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव 7 और 8 मई को लोक निर्माण विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में आयोजित की गई है।पहले दिन की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों, सेतु निर्माण, तथा विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। वहीं दूसरे दिन 8 मई को प्रदेश के पांचों संभागों में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। यह समीक्षा बैठक आगामी मानसून और बारिश के मद्देनजर अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार पिछले ढाई वर्षों में अधोसंरचना विकास के तहत हजारों कार्यों की स्वीकृति और भूमिपूजन किया गया है, लेकिन निर्माण कार्यों की गति अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है।

Next Story