छत्तीसगढ़
CM साय ने करहीबाजार के ऐतिहासिक महामाया मंदिर में की पूजा-अर्चना
Shantanu Roy
22 May 2026 6:58 PM IST

x
छग
Balodabazar. बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार शिविर में सम्मिलित होने से पूर्व करहीबाजार स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र मां महामाया मंदिर पहुंचकर माता के चरणों में माथा टेका। मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ आदिशक्ति मां महामाया की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने मंदिर की इस समृद्ध ऐतिहासिक और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि की सराहना करते हुए माता से छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की कामना की।
यह प्राचीन महामाया मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए अगाध श्रद्धा का केंद्र है, जिसका गौरवशाली इतिहास सौ साल से भी अधिक पुराना है। मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां सदियों से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। वर्तमान में मंदिर के पुजारी रामभगत गोंड हैं, जिनका परिवार बीते तीन पीढ़ियों से अनवरत माता की सेवा और पूजा-अर्चना करता आ रहा है तथा वे स्वयं इस सेवा परंपरा की चौथी पीढ़ी के रूप में कमान संभाल रहे हैं। इस मंदिर के प्रति जनमानस में इतनी गहरी आस्था है कि प्रतिवर्ष दोनों नवरात्रि (क्वार और चैत) के पावन अवसर पर यहां श्रद्धालुओं द्वारा 200 से अधिक मनोकामना घृत एवं तैल जोत प्रज्वलित किए जाते हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





