CM साय, मंत्रियों और सांसदों ने OperationSindoor की तारीफ की, जय हिन्द की सेना

रायपुर। CM साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने OperationSindoor की तारीफ की और सोशल मीडिया में सभी ने लिखा, जय हिन्द की सेना। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूत कार्रवाई का वादा देश की जनता से किया था।
भारत का पाकिस्तान से बदला शुरू pic.twitter.com/BjhH0LWrOY
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) May 7, 2025
उन्होंने कहा था कि आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इसके लिए भारत के सुरक्षाबलों को खुली छूट दी गई थी। 7 मई को 1:45 बजे के करीब सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादियों के 9 ठिकानों पर हमला किया गया। इन हमलों में अब तक 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मुरदीके में 30 आतंकियों को मार गिराया गया। दूसरे कैंपों में भी दर्जनों आतंकवादी मारे गए हैं।
मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा और उसके मुखौटा संगठन जमात-उद-दावा का मुख्यालय है, जो करीब 200 एकड़ में फैला है। इसी कैंप में आतंकियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। इसके अलावा पाकिस्तानी पंजाब के ही बहावलपुर में भी भारतीय सेना ने हमला बोला है, जो जैश-ए-मोहम्मद का केंद्र रहा है। इस आतंकी ग्रुप का सरगना मौलाना मसूद अजहर रहा है, जिसने मुंबई आतंकी हमले की साजिश रची थी। यह शहर भी लाहौर से 40 किलोमीटर दूर ही है। यह शहर पहले भी आतंकी गतिविधियों के चलते सुर्खियों में रहा है। ऐसे में मुरीदके और बहावलपुर पर हमला करके भारत ने संकेत दिया है कि आतंकी हरकतों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Jai Hind 🇮🇳 Bharat Mata ki Jai 🇮🇳
— अखण्ड भारत संकल्प (@Akhand_Bharat_S) May 7, 2025
WE ARE NOT IN DANGER, WE ARE THE DANGER. #IndianArmy
Video from Pakistan shows a local calling out names in the Masjid but No Replies. Masjid has been BURNT DOWN under #OperationSindoor
"Entire Masjid has been Destroyed. Is there anyone?"… pic.twitter.com/YcwViE863Z





