छत्तीसगढ़

बलरामपुर से CM साय मुलाकात और संवाद करने निकले

Nilmani Pal
4 May 2026 12:25 PM IST
बलरामपुर से CM साय मुलाकात और संवाद करने निकले
x

रायपु। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर से निकल चुके हैं। अपनों से मुलाकात और संवाद का सफर जारी है। जनता के साथ, सिर्फ उनकी बात होगी। सरकार की योजनाएं होंगी, उनके मुद्दे होंगे और उनका समाधान होगा।

इससे पहले उन्होंने बलरामपुर सर्किट हाउस में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी टॉपर छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें सम्मानित किया। हायर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में जिले के टॉपर सहित सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का गौरव बढ़ाया है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन वास्तव में प्रशंसनीय हैं।

मैं सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं गुरुओं को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। आप सभी हमारे छत्तीसगढ़ का उज्ज्वल भविष्य हैं, आपकी सफलता ही प्रदेश की प्रगति की मजबूत नींव है।


Next Story