छत्तीसगढ़

CM साय ने सरगुजा ओलंपिक 2026 का किया शुभारंभ

Nil dhankar
21 March 2026 3:41 PM IST
CM साय ने सरगुजा ओलंपिक 2026 का किया शुभारंभ
x

अंबिकापुर। CM साय ने सरगुजा ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा, 21 से 23 मार्च तक आयोजित हो रहे इस ओलंपिक में संभाग भर के हमारे प्रतिभाशाली युवा अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

ऐसे आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करते हैं, ​बल्कि युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास को और सुदृढ़ करते हैं। आयोजन में देश की गौरव गीता फोगाट की उपस्थिति निश्चय ही खेल प्रतिभाओं को प्रेरणा देगी। हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का युवा खेलों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचान कर आगे बढ़े और अपने सपनों को ऊँची उड़ान दे। यही संकल्प और युवाओं की ऊर्जा ही नए छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत है।


Next Story