छत्तीसगढ़

गरीब परिवार की गुहार पर फौरन आगे आए CM साय

Nil dhankar
29 March 2025 3:16 PM IST
गरीब परिवार की गुहार पर फौरन आगे आए CM साय
x
छग

जशपुर। जिले के ग्राम बांसबाहर का एक युवक रोजगार के लिए कर्नाटक गया हुआ था। वहां पर वह एक पानी जहाज में सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। रात में बोट में सोने के दौरान वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों के पास बड़ी समस्या यह थी कि, कर्नाटक से वे मृतक के शव को जशपुर कैसे लाएं। मुख्यमंत्री की सहायता से मृतक का शव गृह ग्राम बाँसबाहर पहुंचा।

मृतक के परिजनों ने बताया कि, संदीप साय पैंकरा अपने कुछ साथियों के साथ रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था। वहां उत्तर कन्नड़ा जिले के कारवार तहसील के भटकल में एक पानी जहाज में सहयोगी के रूप में काम कर रहा था। 27 मार्च को संदीप साय रात में बोट में सोने के दौरान नींद की झोंक में वह बोट से समुद्र में गिर गया। जिससे पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना बोट के मालिक नारायण खाखी ने संदीप के परिजनों को दी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे संदीप के परिजनों के सामने मृतक के शव को भटकल से बांसबहार लाने की समस्या खड़ी हो गई। नीजि शव वाहन के संचालक इसके लिए मोटी रकम मांग रहे थे। परिजनों ने सहायता के लिए कांसाबेल ब्लॉक के बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सहायता की गुहार लगाई। कैंप कार्यालय ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए पहल करते हुए सक्षम अधिकारियों से संपर्क कर, कर्नाटक से शव को मृतक के गृहग्राम बाँसबाहर तक लाने के लिए निःशुल्क शव वाहन की व्यवस्था की। शनिवार को संदीप साय पैंकरा का शव कर्नाटक से बाँसबहार पहुंचा। संदीप के शव को गृह ग्राम तक लाने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए मृतक संदीप के स्वजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

Next Story