
x
छग
Bemetara. बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सेवानिवृत्त और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान करीब 183 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षक सम्मान समारोह के साथ 183 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि समारोह में करीब 81 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के लंबे सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को नमन किया। सीएम साय ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि उनके भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज और प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। उनके इस योगदान का सम्मान करना गौरव का विषय है।
15 उत्कृष्ट शिक्षक भी सम्मानित
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले 15 उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक विद्यार्थियों के साथ पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों के कार्यों को नमन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को भी विशेष रूप से सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 42 बेटे-बेटियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
शिक्षक सम्मान समारोह के साथ बेमेतरा को विकास कार्यों की भी बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान करीब 183 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में विकास को गति देने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शिक्षक समुदाय के योगदान को याद करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान देने के साथ उनमें संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे। शिक्षक सम्मान समारोह के माध्यम से जहां वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने वाले शिक्षकों के योगदान को सम्मान मिला, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया गया।
Next Story





