छत्तीसगढ़

CM साय की वर्चुअल समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा की

Shantanu Roy
16 May 2026 10:14 PM IST
CM साय की वर्चुअल समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा की
x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शनिवार को रायगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले के विकास कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों की प्रगति और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ
अंतिम व्यक्ति
तक समय पर पहुंचे और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाना है।
बैठक में अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। बताया गया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के आह्वान को ध्यान में रखते हुए की गई। वर्चुअल बैठक के माध्यम से समय, ऊर्जा और संसाधनों की बचत का संदेश दिया गया। साथ ही अनावश्यक ईंधन खपत को कम करने की दिशा में भी इसे एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था और डिजिटल मॉनिटरिंग को सुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से योजनाओं की निगरानी अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकती है और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक समन्वय मजबूत होने से आम लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। सुशासन तिहार के तहत प्रदेश सरकार लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने और विकास योजनाओं को गति देने का प्रयास कर रही है। सरकार तकनीक और डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
Next Story