छत्तीसगढ़

चुकतीपानी गांव की समस्या सुनी CM साय ने

Nil dhankar
19 May 2025 2:36 PM IST
चुकतीपानी गांव की समस्या सुनी CM साय ने
x

पेंड्रा। CM साय ने चुकतीपानी गांव की समस्या सुनी। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने कहा, शासन एवं नागरिक कल्याण के महापर्व, सुशासन तिहार के अंतर्गत आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव चुकतीपानी पहुँचा।

ग्रामीणों ने गुलमोहर की माला पहनाकर और तेंदू फल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। गाँव के सहज और अपनत्व भरे वातावरण में, मिडिल स्कूल के प्रांगण में पेड़ की शीतल छांव तले चौपाल लगाई। ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। साथ ही हितग्राहियों से बातचीत कर धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।


Next Story