CM साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत धमतरी विधानसभा को बड़ी सौगात दी

धमतरी। CM साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत धमतरी विधानसभा को बड़ी सौगात दी है। X पोस्ट में सुशासन तिहार के अंतर्गत आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र में 465 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सड़क, पेयजल और अधोसंरचना के इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों को हितग्राहीमूलक सामग्री वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया।
सुशासन तिहार 2026 विकास और जनकल्याण का सशक्त अभियान बनकर प्रदेश के हर क्षेत्र में प्रगति और जनविश्वास के विस्तार का सशक्त आधार बर रहा है।
गांव-गांव तक विकास का विस्तार
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 17, 2026
यही तो है सुशासन तिहार...
सुशासन तिहार के अंतर्गत आज धमतरी विधानसभा क्षेत्र में 465 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सड़क, पेयजल और अधोसंरचना के इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में मूलभूत… pic.twitter.com/e8i6twUDhv





