छत्तीसगढ़
CM साय ने समरसता संकल्प अभियान के रथों को दिखाई हरी झंडी
Shantanu Roy
4 Aug 2026 6:00 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत मंगलवार को रायपुर में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु रविदास जी के समता, सेवा और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किए गए विशेष रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु रविदास जी का प्रसिद्ध दोहा उद्धृत करते हुए कहा, "ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न॥" उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उनके आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुरु रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए ऐसे विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का अधिकार प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और समानता ही एक मजबूत और विकसित समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न संत-महात्मा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने गुरु रविदास जी के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की विशेषता वाराणसी की पावन भूमि से लाए गए पवित्र मिट्टी और जलयुक्त कलश रहे। इन कलशों के माध्यम से प्रदेशभर में समरसता, सेवा, समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत रवाना किए गए विशेष रथ विभिन्न जिलों और गांवों में पहुंचकर गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन, उनके सामाजिक योगदान और समरस समाज की अवधारणा से लोगों को जोड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान समाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और समानता की भावना को और मजबूत करेगा तथा गुरु रविदास जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Tagsविष्णुदेव सायगुरु रविदाससमरसता संकल्प अभियानकलश वंदन अभियानरायपुरछत्तीसगढ़गुरु रविदास जयंतीसामाजिक समरसतावाराणसी कलशअजय जामवालपवन सायभाजपामुख्यमंत्री विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ समाचारगुरु रविदास 650वीं जयंतीVishnudeo SaiGuru RavidasSocial Harmony Pledge CampaignKalash Vandan CampaignRaipurChhattisgarhGuru Ravidas JayantiSocial HarmonyVaranasi KalashAjay JamwalPawan SaiBJPChief Minister Vishnudeo SaiChhattisgarh NewsGuru Ravidas 650th Birth Anniversaryछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





