PM मोदी की शुभकामनाओं पर CM साय ने जताया आभार! छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर कही बड़ी बात

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की शुभकामनाओं के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार। छत्तीसगढ़ की माटी, हमारी गौरवशाली संस्कृति और यहाँ के परिश्रमी जनमानस के प्रति आपका गहरा स्नेह हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। आपके यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश कर चुका है। बस्तर की बदलती तस्वीर, किसानों की बढ़ती समृद्धि, माताओं-बहनों का सशक्तिकरण और आधुनिक अधोसंरचना का विस्तार इस ऐतिहासिक परिवर्तन के साक्षी हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों का समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाने और 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आपका स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन हमें छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने की निरंतर ऊर्जा देता रहेगा। पुनः हृदय से आभार, आदरणीय प्रधानमंत्री जी। सादर जोहार! जय छत्तीसगढ़! @narendramodi
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 1, 2026





