छत्तीसगढ़

CM साय ने RSS नेता सुकालू राम बघेल के निधन पर जताया दुःख

Nil dhankar
16 Jan 2026 5:20 PM IST
CM साय ने RSS नेता सुकालू राम बघेल के निधन पर जताया दुःख
x

रायपुर। CM साय ने RSS नेता सुकालू राम बघेल के निधन पर दुःख जताया है, साय ने X पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बस्तर संभाग के संघचालक श्री सुकालू राम बघेल जी का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति।

बता दें कि जगदलपुर-चित्रकोट मार्ग पर शुक्रवार को टाटा मैजिक वाहन और एक बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस्तर संभाग के RSS विभाग संघ संचालक सुकालू राम बघेल की मौत हो गई है। जबकि, बाइक और टाटा मैजिक में सवार अन्य 4 लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की तरफ से टाटा मैजिक वाहन चित्रकोट की तरफ जा रही थी। विपरीत दिशा से बाइक सवार आ रहे थे। इसी बीच दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार काफी दूर जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार RSS के बस्तर संभाग विभाग संघ संचालक सुकालू राम बघेल की मौत हो गई।

Next Story
null