छत्तीसगढ़

बीजेपी कार्यकर्ता के निधन पर CM साय ने जताया दुःख

Nil dhankar
29 April 2026 1:04 PM IST
बीजेपी कार्यकर्ता के निधन पर CM साय ने जताया दुःख
x

रायपुर। बीजेपी कार्यकर्ता श्रवण कुमार प्रधान के निधन पर CM साय ने दुःख जताया है, उन्होंने X पोस्ट में लिखा, रायगढ़ जिले के ग्राम पड़िगांव निवासी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्रवण कुमार प्रधान के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

उन्होंने संगठन के प्रति अपनी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण से जो योगदान दिया है, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका निधन हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति !

Next Story