छत्तीसगढ़

CM साय ने प्रयोगशाला परिचारक के पदों पर चयनित युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

Nil dhankar
16 April 2026 3:10 PM IST
CM साय ने प्रयोगशाला परिचारक के पदों पर चयनित युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
x

रायपुर। सीएम साय आज रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आज प्रयोगशाला परिचारक के पदों पर चयनित युवाओं के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने कहा, यह अवसर मेरे लिए संतोष का क्षण रहा, जब हमारे युवा अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर एक नई शुरुआत की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

सभी नव-नियुक्त युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है कि प्रदेश के हर योग्य युवा को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार के अवसर मिलें। हमारा उद्देश्य केवल रोजगार देना नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Next Story