छत्तीसगढ़

CM साय दिल्ली रवाना, केंद्र से मुलाकात कर विकास मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Shantanu Roy
24 May 2026 12:07 AM IST
CM साय दिल्ली रवाना, केंद्र से मुलाकात कर विकास मुद्दों पर करेंगे चर्चा
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की और बताया कि वे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात करेंगे तथा छत्तीसगढ़ से जुड़े विकास कार्यों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र के सहयोग से कई अहम विषयों पर बातचीत की जाएगी। सीएम साय ने इस अवसर पर कहा कि 7 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल देश के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण और उपलब्धियों से भरा रहा है। इस उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि लगभग साढ़े सात हजार लोग इस आयोजन में शामिल होने के लिए गए हैं। इन प्रतिनिधियों में राज्य सरकार के मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष विकास मरकाम, विधायक नीलकंठ टेकाम, आशाराम नेताम, प्रणव मरपच्ची, सांसद महेश कश्यप, भोजराज नाग और राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत करने के लिए यह यात्रा महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा जताया कि इन बैठकों से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी।
Next Story