छत्तीसगढ़
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने बाबूलाल मरांडी को CM साय ने दी बधाई
Nil dhankar
7 March 2025 4:06 PM IST

x
रायपुर। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने बाबूलाल मरांडी को CM साय ने बधाई दी। X में सीएम ने कहा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके दीर्घ राजनीतिक अनुभव का लाभ विधायकों को मिलेगा। निश्चित ही आप, पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के साथ जनता की आवाज बनकर गरीब, दलित, शोषित, आदिवासी समाज के अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए पूर्ण निष्ठा और क्षमता के साथ काम करेंगे।
Next Story





