छत्तीसगढ़

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिले CM साय

Nil dhankar
18 March 2025 1:49 PM IST
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मिले CM साय
x

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की। इससे पहले वे पीएम मोदी और कई मंत्रियो से चुके है। मोदी से मुलाकात की जानकारी साझा करते उन्होंने बताया, प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास और नई औद्योगिक विकास नीति के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई, साथ ही बस्तर के विकास का मास्टर प्लान प्रस्तुत किया।

इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल है। उन्होंने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री से उनके 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।


Next Story