छत्तीसगढ़

सराईपाली में विशाल जनसभा को सीएम साय ने किया संबोधित

Nilmani Pal
16 April 2024 5:32 PM IST
सराईपाली में विशाल जनसभा को सीएम साय ने किया संबोधित
x

महासमुंद। सराईपाली में विशाल जनसभा को सीएम साय ने संबोधित किया।

जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है - विष्णु देव साय

जनता की मर्जी ही मोदी की मर्जी है। उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है वो जनता की मर्जी से बना है। मोदी जी ने इसके लिए पूरे देश भर से सुझाव मंगाए, जनता से चिट्ठियां आई, ऑनलाइन संदेश आए और जनता की इसी मर्जी से तैयार हुआ है भाजपा का संकल्प पत्र।यह कहना है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का। वे पुलिस ग्राउंड हैलीपैड पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अब बड़े-बड़े नेताओं के घर में बिखराव हो रहा है। कल ही दुर्ग में आयोजित नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी ने भाजपा ज्वाइन किया है। इससे हम कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का अब कांग्रेस से भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है। वो कुछ भी कर लें जनता विश्वास करने वाली नहीं है। उसकी घोषणाओं का जनता पर कोई असर नहीं होगा। साय ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो हमारे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही। चालबाजी में उतर आई है कांग्रेस।

Next Story