छत्तीसगढ़

बीजेपी आलाकमान से मुलाकात करने आज CM साय जा रहे दिल्ली

Nil dhankar
23 May 2026 9:37 AM IST
बीजेपी आलाकमान से मुलाकात करने आज CM साय जा रहे दिल्ली
x

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. वह आज रात करीब 9:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे. दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुख्यमंत्री मुलाक़ात करेंगे. इस दौरान पार्टी हाईकमान से भी मुख्यमंत्री साय चर्चा कर सकते हैं . वह रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे.

बीजेपी का कार्यक्रम

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत रायपुर शहर जिला भाजपा का प्रशिक्षण राजधानी के अग्रसेन धाम में 23 और 24 मई को आयोजित किया गया है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय दो दिवसीय इस प्रशिक्षण सुबह 10.30 बजे शुभारंभ करेंगे. समापन सत्र 24 मई को दोपहर 2.30 बजे प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव और उपमुख्यमंत्री अरूण साव की मौजूदगी में होगा. इन दो दिनों में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश महामंत्री नवीन मारकण्डेय, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा अलग-अलग विषयों पर संबोधित करेंगे.

Next Story