छत्तीसगढ़

CM कन्या विवाह योजना: छत्तीसगढ़ में 8 मई को सामूहिक विवाह समारोह

SHIDDHANT
7 May 2026 10:21 PM IST
CM कन्या विवाह योजना: छत्तीसगढ़ में 8 मई को सामूहिक विवाह समारोह
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 8 मई को पूरे प्रदेश में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 2300 से अधिक जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदेशव्यापी कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमला आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। इस सामूहिक विवाह में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध सहित विभिन्न समुदायों और विशेष पिछड़ी जनजातियों के जोड़े शामिल होंगे। यह आयोजन राज्य की सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि समानता, सम्मान और सामाजिक एकता का उत्सव है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह योजना बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे बेटियों के विवाह की चिंता कम हुई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। पूरे प्रदेश में एक साथ होने वाले इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
Next Story