छत्तीसगढ़
CM ने किया दावा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को प्रचंड विजय मिलेगी
Nil dhankar
11 Feb 2025 12:57 PM IST

x
रायपुर। CM साय ने दावा करते हुए कहा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में बीजेपी को प्रचंड विजय मिलेगी। प्रदेश के नगरीय निकायों के देवतुल्य मतदाताओं से निवेदन है कि अपने-अपने शहरों के विकास के लिए मतदान अवश्य करें।
बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मेयर के लिए 16 और 70 वार्ड पार्षद के लिए 306 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 10.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।
भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी मतदान किया। सोमवार को कलेक्टर गौरव सिंह ने मतदान दल के कर्मचारियों को नींबू-पानी पिलाकर और गुलाब के फूल देकर वोटिंग सेंटर्स भेजा था। रायपुर में 104 सेक्टर ऑफिसर और जिले भर में 136 सेक्टर ऑफिसर हैं।
Next Story





