छत्तीसगढ़

दूसरी पारी की ओर सीएम भूपेश मिल रहे फीडबैक में सबसे आगे

Nilmani Pal
21 March 2023 5:36 AM GMT
दूसरी पारी की ओर सीएम भूपेश मिल रहे फीडबैक में सबसे आगे
x

शीघ्र ही कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले हैं भूपेश बघेल

जनता से रिश्ता (राजनीतिक ब्यूरो)

रायपुर। भूपेश बघेल शीघ्र ही कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले है, किसानों की तरह प्लेसमेंट -संविदा-अनियमित कर्मचारियों को सौगात दे सकते है । सीएम भूपेश चुनावी साल में मास्टर स्ट्रोक लगा सकते है। 2018 के चुनावी साल में संघर्ष की तपन से मिली सफलता से साढ़े चार साल बाद भी भूपेश बघेल तरोजाता दिखाई दे रहे है। विपक्ष भाजपा के हर सवाल के जवाब के साथ कर्मचारियों को खुश करने के लिए उनके पिटारे में सैकड़ों तरकस रखे हुए है। अब पिछले एक साल से मिल रहे ग्रामीण क्षेत्रों के फिडबैक से कांग्रेस खेमे में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों की माने तो भूपेश है तो भरोसा है को कायम रखने के लिए सीएम कर्मचारियों को लिए कोई बड़ा फैसला लेकर कर्मचारियों का भरोसा जीत सकते है।

भूपेश बघेल ने इस बार अंतिम बजट पेश की। चूंकि यह बजट चुनावी साल का बजट है तो स्वाभाविक है लोगो को फायदा ही फायदा होगा। किसान, गरीब, मजदूर, युवा, मितानिन सहित लगभग समाज के सभी व्यक्तियों को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। एक हिसाब से मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढिय़ों के लिए पिटारा खोल दिया है। हर वर्ग को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। वही भूपेश बघेल ने किसानो का धान 2700 के दर से खरीदने की घोषणा कर आने वाला चुनाव फिर से बाजी मारने की कोशिश की है। दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदरखाने से जानकारी मिल रहे है की भूपेश बघेल एक मास्टर स्ट्रोक चलने वाले हैं की प्रदेश में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को लेकर भी अतिशीघ्र घोषणा करने वाले है यदि बात सही साबित होती है तो यह प्रदेश के लगभग पांच लाख परिवारों को भूपेश बघेल अपने पाले में करने में सफल हो जायेंगे। घोषणा के मुताबिक प्लेसमेंट कर्मचारियों को जिनकी सेवाएं 3 से 5 साल के बीच हो चुकी है उनको नियमितीकरण का फायदा मिल सकता है। और जिनकी सर्विस कम है वे उक्त अवधि पूर्ण करने के उपरांत इस हेतु पात्र हो जायेंगे। वैसे भी भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं को होली के पहले मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दे चुके हैं। राज्य के 12 वीं पास युवाओं को जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक होगी उनको हर महीने 2500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा भी इस बजट में उन्होंने की है जिससे राज्य के युवाओ में काफी खुशी देखी जा रही है। लेकिन पिछले चुनावी घोषणा पत्र के समय एक हाथ में गंगाजल और एक हाथ में चुनावी मेनिफेस्टो लेकर उन्होंने कहा था कि हम 10 दिन के अंदर कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे। उसके बाद उन्होंने कहा था कि पहला साल का किसान होगा। दूसरा साल कर्मचारियों का होगा। मगर ऐसा नहीं हुआ लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है की अनियमित कर्मचारियों के साथ प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। कभी भी भूपेश बघेल इसकी घोषणा कर सकते हैं। नियमितीकरण पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में जानकारी दी है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश 2019 में ही प्रमुख सचिव, वाणिज्य और उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इस समिति की पहली बैठक 2020 में हुई थी।

उन्होंने बताया कि इसमें शासन के सभी 44 विभागों से प्रदेश के अनियमित, दैनिक वेतनभोगी और संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन अबतक 38 विभाग से ही जानकारी मिली है। अभी 8 विभागों से जानकारी बाकी है इसलिए नियमितीकरण करने का समय बताना संभव नहीं है यानि सभी विभागों से जानकारी मिलने के पश्चात नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हो सकता है उनके नियमितीकरण के साथ प्लेसमेंट कर्मचारियों का भी बहला होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। देखा जाये तो प्लेसमेंट के कर्मचारी सभी महत्वपूर्ण विभाग में कार्य कर रहे है उन्हें नियमित भुगतान भी किया जा रहा है। जब जरुरत है तभी तो उन्हें काम पर रखा गया है। इन सब बातो को देखते हुए शीघ्र ही भूपेश बघेल इन प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए घोषणा कर सकते हैं।

सीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल विधानसभा परिसर से मुख्यमुंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ करेंगें। रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे की मौजूदगी में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम सरोना में होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। सरोना में कार्यक्रम स्थल पर 7 एकड़ रकबे में टिशू कल्चर सागौन के 1 हजार 250 पौधे रोपे जाएंगे। जिले के वन मण्डलाधिकारी व्ही कुमार ने बताया कि राज्य में वृक्षों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभावनाओं को देखते हुए ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’’ शुरू की जा रही है। योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनकी सहमति पर उनकी भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाएगा। विश्व वानिकी दिवस: मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल को बचाने की अपील की: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस 21 मार्च के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि जंगल, पृथ्वी पर प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ विभिन्न खाद्य और अन्य उपयोगी सामग्रियों के स्रोत हैं। विश्व भर में पेड़ों और जंगल की सुरक्षा और उसका महत्व जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवन शैली का दुष्प्रभाव हमें सिमटते जंगल और प्रदूषित पर्यावरण के रूप में दिखाई दे रहा है। जंगल पर हजारों-लाखों प्रकार के जीव-जन्तु, कीट पतंगों और प्राणियों की परस्पर निर्भरता रहती है।

Next Story