छत्तीसगढ़

स्कूल खोलने को लेकर सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट...छात्र के सवाल पर दिया ये जवाब

jantaserishta.com
11 Jan 2021 12:08 PM IST
स्कूल खोलने को लेकर सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट...छात्र के सवाल पर दिया ये जवाब
x

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक छात्र को बड़े दोस्ताना अंदाज में रोचक जवाब दिया है। छात्र ने स्कूल खुलने को लेकर CM भूपेश बघेल से सवाल पूछा था। इस पर रिप्लाई करते हुए CM भूपेश बघेल ने ट्वीट में लिखा "कुछ दिन रुको यार" अभी कोरोना संकट ख़त्म नहीं हुआ, घर पर पढ़ाई करो, सब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम निर्णय लेंगे।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉलीबाल सहित कई खेलों का आनंद लिया था। उन्होंने यहां लोहा पहाड़ी के सौन्दर्यीकरण के बाद खेल और मनोरंजन संबंधी गतिविधियों का शुभारंभ करते हुए स्थानीय बच्चों के साथ खेलों का जमकर आनंद लिया।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story