छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल की आज कर्नाटक में चुनावी सभा, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार

Nilmani Pal
7 May 2023 2:59 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल की आज कर्नाटक में चुनावी सभा, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे प्रचार
x

रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है। चुनाव प्रचार थमने से पहले अंतिम चरण में सभी रा​ज​नीतिक पार्टियों ने पूरी तरह से ताकत झोक दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक दौरे पर है।

आज सीएम भूपेश बघेल होने वाले चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। जानकारी के अनुसार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक बनाए गए है। इसी मौके पर सीएम भूपेश बघेल आज बैंगलोर में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि ​कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ​लिए 10 मई को मतदान होगा। जिसके बाद 13 मई को चुनाव के परिणाम आएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी हुबली में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बेलगावी में आज जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

Next Story