छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान - जीतेंगे सभी निकायों में चुनाव

Nil dhankar
24 Nov 2021 5:11 PM IST
सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान - जीतेंगे सभी निकायों में चुनाव
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री निवास के बाहर भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि हमने तो भारतीय जनता पार्टी को कहा था कि अगर आपके पास कोई तथ्य है तो दे दीजिए. उन्होंने अब तो तथ्य दिए नहीं. भाजपा के पास कोई काम नहीं है. छत्तीसगढ़ में न किसानों के साथ है, न आदिवासी, अनुसूचित जाति, मजदूर, महिला और युवा कोई इनके साथ नहीं है, क्योंकि सभी के लिए सरकार ने योजनाएं बनाई है, और उन्हें लाभ मिल रहा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. हम जिस तरीके से पिछली बार 10 की 10 सीटें जीतकर लाए थे, इसी प्रकार से इस बार भी सभी निकायों में चुनाव जीतेंगे. हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.


Next Story