छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल का आरोप, यह मेरी राजनीतिक छवि खराब करने का षड्यंत्र है...
Nil dhankar
21 Oct 2022 11:41 AM IST

x
रायपुर। नान घोटाले से जुड़े एक मामले की सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता द्वारा लगाए गए आरोपों का सीएम भूपेश बघेल ने कड़ा प्रतिकार किया है। सीएम ने ट्वीट कर यह स्पष्ट किया और लिखा - यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि सॉलीसिटर जनरल जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पदों पर बैठा व्यक्ति राजनीतिक उद्देश्यों से झूठे एवं शरारत पूर्ण आरोप लगा रहा है।
मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मैंने कभी किसी जज से मिलकर किसी भी अभियुक्त के लिए किसी भी प्रकार का फेवर करने का अनुरोध नहीं किया। यह मेरी राजनीतिक छवि खराब करने एवं न्याय पालिक को दबाव में लाने का षड्यंत्र है जिसका समुचित प्रतिकार किया जाएगा।
Next Story





