छत्तीसगढ़

आज दोपहर रायपुर लौटेंगे सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
6 July 2022 9:19 AM IST
आज दोपहर रायपुर लौटेंगे सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर 1.20 बजे रायपुर लौट आएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत सीएम भूपेश बघेल सुबह 11 बजे धरमपानी फॉरेस्ट रेस्ट हाऊस गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर 11.30 बजे गुरूकुल हेलीपेड गौरेला पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल गौरेला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउण्ड बिलासपुर पहुंचेंगे। वे वहां बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में 'पृथक छत्तीसगढ़ आंदोलन के दुर्धर नायक' नामक संग्रह कृति का लोकार्पण करेंगे।

Next Story