छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में पहुंचेंगे राजीव भवन

Nil dhankar
18 Sept 2022 9:51 AM IST
सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में पहुंचेंगे राजीव भवन
x

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कुछ देर में राजीव भवन पहुंचेंगे। जहां आयोजित बैठक में शामिल होंगे। फिर पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक ग्राम बेलौदी में आम जनता से भेंट-मुलाकात करने के पश्चात, वहां से जेवरतला जायेंगे। मुख्यमंत्री जेवरतला में 2.35 से 4.05 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक गुण्डरदेही नगर में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गुण्डरदेही में रात्रि 7 से 9 बजे तक विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात और वहीं रात्रि विश्राम करेंगें।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी और जेवरतला में आज आम जनता से रू-ब-रू होंगे और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में फीडबैक लेंगे।

Next Story