छत्तीसगढ़

कुछ देर में बिलासपुर पहुंचेंगे सीएम भूपेश बघेल, चकरभाठा एयरपोर्ट में लैंड करेगा चाटर्ड प्लेन

Nil dhankar
8 Sept 2022 12:58 PM IST
कुछ देर में बिलासपुर पहुंचेंगे सीएम भूपेश बघेल, चकरभाठा एयरपोर्ट में लैंड करेगा चाटर्ड प्लेन
x
बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कुछ देर में केरल से सीधे बिलासपुर आएंगे। उनका चाटर्ड प्लेन चकरभाठा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में लैंड करेगा। CM शहर में तकरीबन दो घंटे बिताएंगे। लेकिन, इस दौरान कांग्रेस नेताओं से उनकी मुलाकात नहीं होगी। जिला प्रशासन ने भी उनके कार्यक्रम को रिजर्व बताया है। ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को उनके सक्ती में रोड शो के लिए रुट चार्ट भी तैयार किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि CM रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कन्याकुमारी गए हुए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1.45 बजे तिरुवनंतपूरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए उड़ान भरेंगे। उनका चार्टड प्लेन शाम 4.30 चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट में लैंड करेगा। मुख्यमंत्री अपने रिजर्व कार्यक्रम में जाएंगे, जहां 4.40 बजे से 6.40 बजे तक रहेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार 6.45 बजे वे कार से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Next Story