छत्तीसगढ़

कल से रोजाना 3 गांव पहुंचेंगे सीएम भूपेश बघेल, विकास कार्यों का लेंगे जाएजा

Nil dhankar
3 May 2022 9:05 AM IST
कल से रोजाना 3 गांव पहुंचेंगे सीएम भूपेश बघेल, विकास कार्यों का लेंगे जाएजा
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल यानी 4 मई से विधानसभावार प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से फीडबैक लेंगे। सबसे पहले सरगुजा संभाग से दौरे की शुरुआत होगी

मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीड बैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लंेगे साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक, अभिमत एवं आवश्यक सुझाव लेंगे। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह मीडिया से चर्चा व अन्य लोगों से भेंट के बाद श्री बघेल अगले गंतव्य के लिये रवाना हो जायेंगे। मुख्यमंत्री का प्रवास विधानसभा क्षेत्र के जिस ग्राम में होना संभावित होगा उसकी जानकारी जिला प्रशासन को अल्प समय पूर्व ही उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ दौरे में स्थानीय विधायक और जिले के प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

Next Story