छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली पुलिस के रवैए का जताएंगे विरोध

Nilmani Pal
15 Jun 2022 3:59 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली पुलिस के रवैए का जताएंगे विरोध
x

रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में आज फिर राहुल गांधी से ईडी कार्यालय में पूछताछ होगी। वहीं आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली में राहुल के साथ रहेंगे। बता दें कि ​बीते दो दिनों से कांग्रेस के आला नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं और लगातार ईडी कार्रवाई को लेकर प्रर्दशन कर रहे हैं। वहीं आज गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस के रवैए का विरोध जताएंगे।

ईडी की राहुल गांधी से पूछताछ का आज तीसरा दिन है। वहीं बीते दो दिनों में राहुल गांधी से लगभग 18 घंटे की पूछताछ हो चुकी है। इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिये हैं। इधर राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसी का प्रदर्शन जारी है।

पुलिस ने अकबर रोड के पास बैरिकेडिंग किया है और इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। कल भी यहां ऐसी ही व्यवस्था थी। इससे कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय पर जुटने से रोका जा रहा है।

Next Story