छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल 27 मार्च को रायपुर के संतोषी नगर में कर्मा ऑडिटोरियम का करेंगे भूमिपूजन

jantaserishta.com
26 March 2022 9:56 PM IST
सीएम भूपेश बघेल 27 मार्च को रायपुर के संतोषी नगर में कर्मा ऑडिटोरियम का करेंगे भूमिपूजन
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के संतोषी नगर स्थित कर्मा धाम कृष्णा नगर में कर्मा ऑडिटोरियम का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात् हेलीकॉप्टर से 11.30 बजे महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल महासमुंद से बिरकोनी जाएंगे और वहां 12.45 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक यादव महा सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से अपरान्ह 2.40 बजे साजा पहुंचेंगे और वहां नया बाजार साजा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के 76वां वार्षिक राज अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर से संध्या 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story