छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल आज धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल और घरघोड़ा में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात

Nil dhankar
14 Sept 2022 6:32 AM IST
सीएम भूपेश बघेल आज धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल और घरघोड़ा में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल तथा घरघोड़ा में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे और उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में रोड-शो के पश्चात वहां विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 सितम्बर को खरसिया में पूर्वान्ह 10 से अधिकारियों की समीक्षा बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल (वृन्दावन) पहुंचेंगे और वहां स्वर्गीय श्री चनेश राम राठिया की मूर्ति का अनावरण करेंगे और दोपहर 12.20 बजे से 1.35 बजे तक ग्राम छाल में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर घरघोड़ा पहुंचेंगे। घरघोड़ा में अपरान्ह 2.35 बजे से 3.55 बजे तक आम जनता से भेंट-मुलाकात कर धरमजयगढ़ जाएंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में शाम 4.20 बजे से 5 बजे तक रोड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में संध्या 6.30 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे।

Next Story