छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल 25 फरवरी को तिफरा फ्लाई ओवर का करेंगे लोकार्पण

Nil dhankar
22 Feb 2022 8:37 AM IST
सीएम भूपेश बघेल 25 फरवरी को तिफरा फ्लाई ओवर का करेंगे लोकार्पण
x

जल्द बहुप्रतिक्षीत तिफरा फ्लाईओवर की सौगात बिलासपुरवासियो को मिलने जा रही है

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 फरवरी को राजधानी दिल्ली में आलाकमान की बैठक में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट से सीधे चकरभाठा के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर दो बजे बिलासा एयरपोर्ट में लैंड करेंगे। सबसे पहले तिफरा फ्लाई ओवर का लोकार्पण करेंगे।

राजीव गांधी प्रतिमा में माल्यार्पण के बाद अगले कार्यक्रम के लिए कूच करेंगे। मुख्य कार्यक्रम लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर मेंे होगा। सोमवार को कलेक्टर डा सारांश मित्तर ने सत्ताधारी दल से जुड़े प्रमुख नेताओं की बैठक ली व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम बघेल दिल्ली से सीधे बिलासपुर पहंुचेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद शाम पांच बजे बिलासा एयरपोर्ट से रायपुर के लिए उड़ जाएंगे।



Next Story