छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल कल तिरंगा पदयात्रा में होंगे शामिल

Nilmani Pal
8 Aug 2022 10:53 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल कल तिरंगा पदयात्रा में होंगे शामिल
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कल से यानी 9 अगस्त से तिरंगा पदयात्रा करेंगी। सभी कांग्रेस विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा पदयात्रा करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पाटन विधानसभा क्षेत्र में तिरंग झंडा लेकर पदयात्रा करेंगे।

कांग्रेस की पदयात्रा कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा। 9 से 13 अगस्त तक 75 किमी की पदयात्रा करेंगे। इसके बाद 14 अगस्त को 90 विधानसभ में कांग्रेस सभा करेगी। वहीं 15 अगस्त को रायपुर में कांग्रेस प्रदेशस्तरीय सभा करेगी। कांग्रेस हमर तिरंगा अभियान के तहत यह कार्यक्रम करेगी।


Next Story