छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल को व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए : नारायण चंदेल

Nilmani Pal
20 Sept 2023 5:03 PM IST
CM भूपेश बघेल को व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचना चाहिए : नारायण चंदेल
x

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी विगुल बच चुका है। वहीं दूसरी ओर नेताओं को आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी ने अपने माता के निधन पर सर नहीं मुड़ाया। हेमंत बिस्वा सरमा PM मोदी का मुंडन कराएं।

उनके इस बयान से प्रदेश में सियासत गरमा गई है। बीजेपी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भूपेश जैसा हल्का व्यक्ति ही इस तरह का बात कर सकता है। CM रहते पारिवारिक व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए। CM ने हल्की बात कही है उसकी कठोर निंदा करता हूं।

Next Story