छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल बोले- मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ कर रही सौतेला व्यवहार...कृषि कानूनों को लेकर कहीं ये बड़ी बात

Admin2
20 Oct 2020 9:37 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल बोले- मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ कर रही सौतेला व्यवहार...कृषि कानूनों को लेकर कहीं ये बड़ी बात
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कृषि कानूनों को विरोध करते हुए कहा कि नया कृषि कानून पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला है। किसानों को लूटने में लगी है मोदी सरकार।

इस दौरान सीएम ने धान से इथेनाल बनाने की अनुमति मांगने की बात कही। सीएम ने कहा कि हमें केंद्रीय राज्यमंत्री बालयान की चुनौती स्वीकार की है। हमने धान खरीदने की मांग की लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। FCI की खरीदी के बाद बचा धान का क्या होगा ये सवाल अभी भी खड़ा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

केंद्र पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने ये भी शर्त रखी कि अधिक मूल्य में धान खरीदेंगे तो वे नहीं खरीदेंगे। इसे देखते हुए हमने रिसर्च किया और धान से इथेनाल बनाने की अनुमति मांगी। इथेनाल का रेट नहीं था हमारे दबाव की वजह से रेट तय हुआ है। हम धान के अलावा अब गन्ना से भी इथनाल बनाएंगे।



Next Story