छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में बोले सीएम भूपेश बघेल - हमारा शिक्षा पर ज्यादा जोर है

Nil dhankar
11 May 2022 11:52 AM IST
अंबिकापुर में बोले सीएम भूपेश बघेल -  हमारा शिक्षा पर ज्यादा जोर है
x

सरगुजा। अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात की यात्रा में बहुत करीब से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन देखने को मिला। विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, जनसुविधा को प्राथमिकता में रखकर सड़कों और पुल-पुलियां का निर्माण हो रहा है, नई स्वीकृति भी हुई है। स्वामी आत्मानंद स्कूल की गुणवत्ता बनी रहे, इसका लाभ सभी को मिले, हम यही प्रयास कर रहे हैं।

आगे सीएम बघेल ने कहा - शासकीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें। योजनाओं का प्रचार करने की आवश्यकता है। योजनाओं का संचालन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकताहै, योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी रहे। बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर हर जिले में हिंदी माध्यम स्कूल भी बनाएंगे, हमारा शिक्षा पर ज्यादा जोर है।

Next Story