छत्तीसगढ़

कृषि विभाग की समीक्षा कर रहे सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
9 Oct 2022 3:27 PM IST
कृषि विभाग की समीक्षा कर रहे सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कृषि विभाग की समीक्षा कर रहे है. समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि बड़े आश्रित गांवों में भी गौठान का निर्माण होना चाहिए। साथ ही गौठान समितियों को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि बहुत से किसानों ने लोन लिया हैं, लेकिन वर्मी कंपोस्ट नहीं मिला, ऐसे किसानों के पास कंपोस्ट पहुंचना सुनिश्चित कीजिए. धान के अलावा दूसरी फसलों में भी वर्मी कंपोस्ट के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है. गर्मी में धान की फसल के लिए बांधों से पानी नहीं देना चाहिए, ताकि जुलाई के समय के लिए पानी बांधों में रहे. गर्मी में दलहन तिलहन को प्रोत्साहित कीजिए। राज्य में किसानों को धीरे धीरे वर्मी कंपोस्ट उपलब्ध कराते रहें, प्रेरित करें तो रासायनिक खाद से निर्भरता खत्म होगी। जैविक खेती को अलग अलग पैच की बजाए क्लस्टर में कराने के निर्देश।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story