छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश बघेल ने की मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा
Nil dhankar
12 Jan 2022 1:44 PM IST

x
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों लोकनिर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व और पर्यटन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., लोकनिर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन सचिव अंबलगन पी.,संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story





