छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने की सामान्य प्रशासन, वित्त सहित कई विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा

Nil dhankar
12 Jan 2022 2:46 PM IST
सीएम भूपेश बघेल ने की सामान्य प्रशासन, वित्त सहित कई विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में सामान्य प्रशासन, वित्त, ऊर्जा, खनिज साधन, जनसंपर्क, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विमानन विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., खनिज एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव ऊर्जा अंकित आनंद, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीर विश्नोई, आयुक्त जनसम्पर्क दीपांशु काबरा, संचालक वित्त शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Next Story