छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता- मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2022 के पोस्टर का किया विमोचन

jantaserishta.com
31 Dec 2021 10:15 PM IST
सीएम भूपेश बघेल ने रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता- मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2022 के पोस्टर का किया विमोचन
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में धमतरी जिले में आयोजित होने वाले रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता- मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2022 के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ट्रॉफी के संयोजक आनंद पवार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन 16 जनवरी से 26 जनवरी 2022 के बीच धमतरी जिले के मिशन ग्राउंड में किया जा रहा है, जिसमें धमतरी जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 80 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ट्रॉफी का आयोजन आनंद पवार फैंस क्लब और मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को भेंट किए जाने वाले बल्ले पर अपने हस्ताक्षर करते हुए इस आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता- मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2022 के पोस्टर का किया विमोचन
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story