छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल ने मानस महोत्सव में रामचरितमानस का किया पाठ...देखें VIDEO

Admin2
29 Nov 2020 11:41 AM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने मानस महोत्सव में रामचरितमानस का किया पाठ...देखें VIDEO
x

छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल रविवार को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही मानस महोत्सव में शामिल होकरमंडलीयों के साथ रामचरितमानस का पाठ किया। प्रवास के दौरान सीएम बघेल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रामराज तभी होगा, जब समानता होगी। राम को हम मूर्ति और विचारों में पूजते हैं, उन्हें साकार, निराकार के रूप में मानते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया और विधायक मोहन मरकाम भी उपस्थित थे।




Next Story